मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल
भोपाल के दर्शनीय स्थलों मैं बड़ा तालाब, छोटा तालाब, वीआईपी रोड, भारत भवन, बोट क्लब, वन विहार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, आंचलिक विज्ञान केंद्र, मछली घर, राज्य पुरातत्व, संग्रहालय, बिरला संग्रहालय, बिडला मंदिर, ताजुल मसाजिद, शौर्य स्मारक आदि है | पचमढ़ी से भोपाल की दूरी लगभग 210 किलोमीटर है |
भोजपुर
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज विकासखंड के अंतर्गत भोजपुर शिव मंदिर और जैन मंदिर के लिए विख्यात है | शिव मंदिर का निर्माण 11वीं में परमार राजा भोज ने करवाया था | भोपाल से भोजपुर की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है |
भीमबैटका
भोपाल से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर भीमबैठका पर्यटन स्थल दर्शनीय है | यह स्थल शैल चित्रों तथा पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है | भीमबैटका के शैलाश्रया तथा उनमें उपलब्ध चित्रों की खोज का श्रेय डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर खो जाता है |
सांची
पचमढ़ी से लगभग 2 से 40 किलोमीटर की दूरी पर सांची स्थित है | सांची में स्तूप बनवाने का श्रेय सम्राट अशोक को जाता है | यहां के दर्शनीय स्थलों में बौद्ध मंदिर, स्तूप क्रमांक 1, स्तूप क्रमांक 2, स्तूप क्रमांक 3, स्तंभ, मंदिर, चैत्यालय, संग्रहालय प्रमुख है |
उदयगिरि की गुफाएं
सांची के स्तूप देखने के बाद उदयगिरी की गुफाएं देखी जा सकती हैं | उदयगिरि की गुफाएं सांची से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर विदिशा मार्ग पर है | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मंडल के अध्यक्ष एवं गुफाओं की संख्या 20 हैं|
ग्यारसपुर
सांची से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी पर ग्यारसपुर स्थित है | ग्यारसपुर पुरातात्विक स्थल है | यहां पर अठखमभा, वज्रमठ, महा देवी मंदिर, बौद्ध स्तूप, हिंडोला तोरण प्रमुख है |
अमरकंटक
यहां के दर्शनीय स्थलों में नर्मदा कुंड, सोनमुड़ा, माई की बगिया, भृगु कमंडल, कबीर चबूतरा, श्री यंत्र महामेरू मंदिर, कपिलधारा, दूध धारा, जलेश्वर मंदिर दर्शनीय है |
महेश्वर
पचमढ़ी से महेश्वर की दूरी लगभग 412 किलोमीटर है | पुण्य सरीला नर्मदा के किनारे महेश्वर स्थित है | महेश्वर का प्राचीन नाम माहिष्मती था जिसे 17 वी सदी में और घर परिवार की रानी अहिल्याबाई ने बसाया था | यहां के दर्शनीय स्थल भवानी माता मंदिर, अहिल्येस्वर शिवालय, राजवाड़ा, बालेश्वर शिवालय, बिठाजी की छत्री, राजराजेश्वर शिवालय, कालेश्वर, जलेश्वर, पंढरीनाथ, काशी विश्वनाथ, मातंगेश्वर शिवालय आदि दर्शनीय है |
All Meterial 🔗
आप सभी का मेरे साइट पर विजिट करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद हो सके तो आप मेरे यूट्यूब चैनल और मेरे से कह साइट को भी सपोर्ट करें धन्यवाद
