विशाल सांप का रहस्य
एक जंगल में चोरों का एक ग्रुप रहा करता था |और उस ग्रुप के नायक का नाम शैतान सिंह का | वह एक गुफा में अपने चुराए हुए हीरे सोने चांदी और पैसे रखते थे | 1 दिन शैतान सिंह ने बोला |
शैतान सिंह
अरे हमने जो जो कुछ भी चुराया है वह इस गुफा में ही रहा तो बहुत खतरनाक हो सकता है | अगर पुलिस ने कभी भी हमला किया तो सब खत्म हो जाएगा | इसलिए हम कभी पकड़ भी गए तो हमारे पैसे उनके हाथ नहीं लगाने चाहिए | तो तुम में से किसी के पास ऐसा कोई उपाय है | तो बताओ जिसने भी उपाय दिए उसे मैं इनाम दूंगा |
उससे सारे चोर सोच में पड़ गए तभी उन चोरों में से एक कालिया नाम का चोर ने बोला |
कालिया
सरदार मेरे पास एक उपाय है हमारे जंगल में एक पुराना कुआं है | उसमें हम सब कुछ छुपा सकते हैं और कुएं में एक खतरनाक सांप हैं ऐसा हम अफवाह फैला देंगे |
शैतान सिंह
तुम्हारा सुझाव तो बहुत अच्छा है लेकिन खतरनाक सांप सच में हो तो और भी अच्छा है लेकिन हम खतरनाक सांप का इंतजाम कहां से करेंगे |
कालिया
मिलेगा नहीं सरदार वह तो हमें ही बनाना होगा और वह कैसे बनाना है वह मुझे पता है और मैं ही उसे कंट्रोल कर लूंगा सरदार |
फिर सब मिलकर सभी छोरी का संपत्ति कुएं में छिपा देते हैं और फिर सभी ने मिलकर एक बहुत बड़ा सांप बनाएं सभी ने ड खेलते हुए कुएं में डाला और कालिया उस में बैठ कर उसे ऑपरेट करने लगा |और सभी चोर पेड़ों के पीछे छुप कर देख रहे थे इतने में एक गांव वाला उस तरफ आया और कुए की तरफ गया उसके बाद उसने कुएं में देखा और सांप को देखकर वह डर गया | सांप के अंदर बैठकर कालिया ने बोला तेरी इतनी हिम्मत तू मेरी कुएं की तरफ आया मैं तुम्हें अभी खा जाऊंगा रे |
गांव का मनुष्य
बाप रे बाप मुझे कुछ मत करो मैं आपसे इस तरफ कभी भी नहीं आऊंगा बस मुझे छोड़ दो |
कालिया
तो ठीक हैं तो जाओ सभी को बताओ कि यह कुआं अब से मेरा है अगर तुम लोगों ने इस तरफ आने की कोशिश की तो मैं तुम्हें खा जाऊंगा |
फिर वह जान बचाकर वहां से भाग निकला तब सभी चोरों ने देखकर कालिया के लिए ताली बजाई और उसकी तारीफे करने लगे |
शैतान सिंह
वाह कालिया वाह क्या दिमाग लगाया है इस खबर से कोई इस तरह आएगा ही नहीं |
इस तरह जब भी कोई उस तरफ आता तो कालिया सांप के अंदर पर बैठकर उन लोगों को डरा कर भगा दिया करता था 1 दिन अचानक एक बहुत बड़ा सांप जंगल में आया वह जंगल में आने वाला सभी गाय बकरी को खाने लगा उसे देखकर गांव के लोग भागने लगे और इस बात पर गांव में पंचायत बैठाई गई |
सरपंच
गांव वालों यह तो बहुत गलत है वह सांप सिर्फ उसके कुएं के पास जाने से मना किया था तो हम भी वैसे ही कर रहे हैं लेकिन वह सांप कुएं को छोड़कर जंगल में आकर हमारी गाय बकरियों को खा रहा है | तो हम सब मिलकर उसका मुकाबला कर कर उसे मारने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है |
इन्हें देखकर सांप के अंदर बैठा कालिया ने बोला क्या अरे सब लोग मरने के लिए इस तरफ आए हो ?
सरपंच
हम मरने के लिए नहीं आए हम तुम्हें मारने के लिए आए हैं और नहीं तो क्या जंगल में आकर हमारे जानवरों को मारकर खा रहे हो और कूंए से भी हमें दूर कर रहे हो |
कालिया
ए पागल गए हो क्या मैंने आज तक किसी को भी नहीं खाया और तुम लोग चुपचाप यहां से जाओ वरना मैं तुम्हें ही खा जाऊंगा |
इतने में वहां पर असली सांप आ गया यह देख कर कालिया डर गया और बोला अरे बाप रे बाप रे सांप यू चिल्लाते हुए सांप के अंदर से बाहर निकला यह देखकर सारे लोग दंग रह गए फिर वह गांव वाले बड़ी हिम्मत से असली सांप को भगा देते हैं और चोर को पकड़ कर खूब मारने लगे| फिर सारे चोर वहां से भाग निकले फिर कुछ युवक कुएं के नीचे गए तो वहां पर उन्हें खजाना दिखा फिर वह सब कुछ गांव वाले लेकर खुशी से लेकर चले गए |
🔗All Meterial
Videos Template
आप सभी का मेरे साइट पर विजिट करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद हो सके तो आप मेरे यूट्यूब चैनल को भी सपोर्ट करें
